मूंग रिंग करी
कुकिंग निर्देश
- 1
दाल को 2 कप पानी डाल कर उबाल लें, लेकिन दाल एकदम गलनी नही चाहिए।
- 2
अदरक लहसुन और हरी मिर्ची का पेस्ट बना लें। प्याज़ और टमाटर का भी अलग अलग पेस्ट बना लें।
- 3
अब उबली दाल को मिक्सर ग्राइंडर में दरदरा पीस ले।
- 4
अब रिंग्स बनाने की सारी सामग्री एक बाउल में डाल लें। सारी सामग्री को अच्छे से मिला लें, और हाथों से इसके रिंग्स तैयार कर लें।
- 5
अब एक कड़ाही में घी गर्म करें और इन रिंग्स को सुनहरी होने तक तल लें। तैयार रिंग्स को एक प्लेट में निकल कर अलग रख लें।
- 6
अब तड़के के लिए इसी घी में से थोड़ा घी गर्म करें और जीरा तड़काएं, हींग डालें, अब अदरक लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट डाल कर थोड़ा भून लें।
- 7
अब प्याज़ का पेस्ट डालें और गुलाबी होने तक भूनते रहें। सूखे मसाले डालें और अच्छे से चला लें। जब तड़का भुन जाए तो टमाटर का पेस्ट डाल कर भूनें।
- 8
जब तड़का घी छोड़ने लगे तो आधा कप पानी डाल कर 2 मिनट ढक कर पका लें। अब दही और मलाई को मिला कर अच्छे से फैंट कर करी में मिला दें। 1 मिनट पकाएं और रिंग्स डाल कर कसूरी मेथी डाल कर परोसें।
- 9
अत्यंत स्वादिष्ट मूंग दाल रिंग्स नान या चपाती के साथ परोसें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






















कमैंट्स