मां की दाल (Maa ki dal recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक प्रेशर कूकर में दाल को रातभर के लिए तीन कप पानी में भिगोकर रख दें। उसमें थोड़ा-स नमक, अदरक और लहसुन डालकर 45 मिनट तक पकाएं।
- 2
प्रेशर कूकर वाली दाल को कढ़ाई में डाल लें और मध्यम आंच पर दो कप पानी में पकाएं। बीच-बीच में हिलाते रहें।
- 3
दूसरे पैन में घी, ब्राउन इलायची, लौंग, दालचीनी और जीरा डालकर अच्छे से भूनें। अब इसमें कटी हुई प्याज़, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर मिलाएं।
- 4
इसके बाद हल्दी, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें। सभी को एक साथ अच्छे से भूनें और इसमें टमाटर डालें और उन्हें पकाने के लिए उसमें थोड़ा-सा पानी डालें।
- 5
टमाटर पकने के बाद इस मिश्रण को हल्की आंच पर पक रही दाल में मिला दें। अब इसमें दही, क्रीम, मक्खन और आधा नींबू निचोड़ दें। अच्छे से मिलाएं और हल्की आंच पर दस मिनट के लिए पकाएं।
- 6
धनिये से गार्निश करें और गर्मा-गर्म चावल के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स