कुकिंग निर्देश
- 1
कच्चे केले लेकर उनका थोड़ा छिलके का भाग निकाल लें. फिर अंदर का थोड़ा सफ़ेद भाग स्कूप आउट करके एक पॉकेट तैयार करें. केले पानी में रख दें, ताकि काले न पड़े. केले का स्कूप आउट किया हुआ सफ़ेद भाग फेंके नहीं. इसका इस्तेमाल हम स्टफ़िंग के लिए करेंगे.
- 2
१ बाउल में कच्चे केले का स्कूप आउट किये हुआ सफ़ेद भाग, 1 कप भुने सींगदाने का पाउडर, 1 कप बारीक कटा हुआ धनिया पत्ता, 1 कप बारीक कटा हुआ प्याज़, 1 चम्मच अदरक लहसुन की पेस्ट, 1 चम्मच इमली पेस्ट, 1/2 कप कसा हुआ चीज़, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच चीनी, स्वादानुसार नमक मिक्स करके स्टफ़िंग तैयार कर लें.
- 3
कच्चे केले पानी से निकल लें और कपडे से थोड़ा सूखा लें. केले के पॉकेट को थोड़े नमक से रब कर लें. अच्छे से दबाकर पॉकेट के अंदर स्टफिंग भर लें.
- 4
इन केलों को एल्युमीनियम फॉइल में रखें और रॅप कर लें. इन केलों को ओवन में २५० ड़िग्री पे रखें आधे घंटे के लिए.
- 5
आधे घंटे बाद ओवन से निकाल लें, अनरॅप करें और छिलका निकाल लें. गाजर से गार्निश करके गरमा गरम सर्व करें.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़













कमैंट्स