पनीर टॉको विद बनाना क्रीम (Paneer tacos with banana cream recipe in hindi)

Cook With Neeru Gupta @cook_9019151
पनीर टॉको विद बनाना क्रीम (Paneer tacos with banana cream recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले टाॅको शैल बनाने की सामग्री एकत्र करे।
- 2
बाउल में सूजी डाले।
- 3
सूजी में कद्दूकस किया पनीर डाले।
- 4
काॅको पाउडर डालकर सारी सामग्री मिलाए और आटे की तरह गूँथ लें।
- 5
पूरी के आकार में बेल ले।
- 6
सैंडविच मेकर में रखकर 3 - 4 मिनट पका लें।
- 7
टाॅको शैल पककर तैयार हैं।
- 8
अब टाॅको को आकार देने के लिए नैपकिन स्टैंड में इस तरह 10 मिनट रखे।
- 9
बाउल में क्रीम डालकर 2 मिनट फेट ले।
- 10
अब आधे केले के टुकडे डाले और फिर से 2 मिनट फेट ले।
- 11
बचे हुए आधे केले के बारीक टुकडे करे और क्रीम में डालकर हल्का सा मिला लें। जिस से हल्के टुकड़े बने रहे।
- 12
आइसिंग बैग में क्रीम भर ले।
- 13
अब बनाना क्रीम को टाॅको में भर ले।
- 14
चाकलेट से इस तरह क्रीम कवर करे।
- 15
भुनी और दरदरा कुटी हुई मूंगफली से सजाए।
- 16
अब हमारे पनीर टाॅको विद बनाना क्रीम बनकर तैयार हैं।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/10463243

























कमैंट्स