रैवियोली मोदक
कुकिंग निर्देश
- 1
एक पैन में ४-५ चम्मच देसी घी पिघला लें. उसमें डालें १ बाउल गुड़ और मिला लें. उसमें डालें १ बाउल कसा हुआ नारियल, १ चम्मच इलाइची पाउडर, चुटकीभर नमक और १ कप चीनी. अच्छे से पका लें. गैस बंद करें और ये स्टफ़िंग उतार लें.
- 2
कवर बनाने के लिए पैन में १ बाउल पानी लें. उसमें डालें स्वादानुसार नमक और १ चम्मच देसी घी. पानी में उबाल आने दें.
- 3
फिर डालें १ कप दूध और १ बाउल चावल का आटा. धीमी आंच पे मिक्स करके गोला बना लें. फिर गैस बंद करें और १० मिनट तक ढक्के रख दें.
- 4
इस गोले के रोटी के आकार जितने छोटे गोले बना लें. दो गोलों को लम्बा बेल लें और कवर तैयार कर लें.
- 5
एक कवर पे स्टफिंग के तीन गोले रख दें. स्टफिंग के अजु बाजू गेहू के आटे और पानी का घोल लगा लें. दूसरा बेला हुआ कवर स्टफिंग पे रखें.
- 6
अच्छे से दबा लें और चिपका लें. चौकोनी आकार में काट लें. काटे की सहायता से चारो बाजु सील कर लें.
- 7
प्रेशर कुकर या स्टीमर में रखें, फिर ब्रश से थोड़ा पानी लगा लें और इन्हे स्टीम कर लें. परोसते समय गार्निश के लिए सिल्वर फॉइल लगा लें और पिस्ते के टुकड़े डालें.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


















कमैंट्स