चटकदार अवधी गोभी पास्ता कैसरोल
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बड़े पैन में तेल गरम करे और उसमें साफ की गई गोभी डाल कर 5 - 7 मिनट तक मध्यम आंच पर सुन्हेरा होने तक भुने। इसके बाद गोबी को अलग बर्तन मे निकाल के रखे।
- 2
अब उसी पैन में सभी सबूत मसलों को डाले और 1 मिनेट तक भूने, इसके बाद पैन मे बारीक कटा लेहसुन, हरा प्याज़ व अदरक का पेस्ट डाले और 5 मिनेट या सुन्हेरा होने तक भूने।
- 3
अब पैन में मलाई या फ्रेश क्रीम डाले और मिला ले, 1 मिनट बाद पैन में दूध व काजु का पेस्ट डाल कर दोबारा अच्छी तरह से मिला ले।
- 4
अब मिश्रण गाड़ा होने लगेगा, इस समय काजु पेस्ट, लाल मिर्च पेस्ट, हल्दी, किचन किंग मसाला और गरम मसाला डाल कर मिला ले। सभी मसलो को 5 मिनट तक माध्यम आंच पर पकने दे।
- 5
मिश्रण गाड़ा होने पर चीनी डाले और गैस को बंद कर दे।
- 6
अब पैन में भुनी हुई गोभी व उबला हुआ पास्ता डाले और मिला ले।
- 7
पास्ता व गोभी के मिश्रण को एक बेकिंग डिश मे निकल कर अच्छी तरह से फैला दे।
- 8
मिश्रण के ऊपर कदूकस की हुई चीज़ डाले और प्री-हीट की गई ओवन में 180 C पर 25 मिनट के लिए पकाएं।
- 9
आपका चटकदार अवधी गोभी पास्ता कैसरोल तैयार है। बारीक कटें हुए हरे प्याज़ से सजाएं और गर्म गर्म परोसें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़












कमैंट्स