दाल ढोकली (Dal Dhokli recipe in Hindi)

#goldenapron2
#वीक1
Gujarat
कुकिंग निर्देश
- 1
आटा बनाने के लिए दी गई सारी सामग्री मिलाकर आटा गूथ लें ऑन 10 मिनट के लिए भीगने के लिए ढककर रख दें.
- 2
कुकर में दाल को धोकर उसमें थोड़ा नमक, हल्दी और धनिया पाउडर डालकर उबाल ले.
- 3
एक बर्तन में तेल गर्म करके उसमें राई, जीरा, हींग, कड़ी पत्ता, अदरक लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट और मूंगफली के दाने अच्छे से भूनलें. फिर उसमें टमाटर डालके होने तक भूनके उसमें हल्दी, नमक, मिर्ची, धनिया पाउडर और गरम मसाला डाल दे.
- 4
पहले से ही बने हुए आटे की गोल रोटी बेल लें, और उसके चौकोनी टुकड़े करके एक प्लेट में इकट्ठे कर ले.
- 5
जब दाल में अच्छे से उबाल आ जाए तब नींबू का रस और आटे के बने हुए चौकोनी टुकड़े बनी हुई दाल में डालें और चम्मच की सहायता से धीरे धीरे हिलाए ताकि वो एक दूसरे से ना चिपके, अब आटे के बने हुए टुकड़े पूरी तरह से पकने तक इसे धीमी गैस पर पकाए और देसी घी डालकर गरमा गरम परोसे.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़












कमैंट्स