मलाई मार्टीनी विथ गोबी सैन्डविच

#swadkakhazana
#फिनाले
सेफ सिद्धार्थ की रेसिपी 'अवधि मलाई गोभी ' को हम सब और हमारे मेहमानों ने बड़े ही चाव से खाया और रेसिपी भी मांगे।मैंने शेफ की रेसिपी को इंडियन कॉन्टिनेंटल ट्विस्ट दिया है। इंडियन अवधि ग्रेवी को गोभी स्प्रेड सैन्डविच के साथ ग्रिल करके सर्व किया है।
मलाई मार्टीनी विथ गोबी सैन्डविच
#swadkakhazana
#फिनाले
सेफ सिद्धार्थ की रेसिपी 'अवधि मलाई गोभी ' को हम सब और हमारे मेहमानों ने बड़े ही चाव से खाया और रेसिपी भी मांगे।मैंने शेफ की रेसिपी को इंडियन कॉन्टिनेंटल ट्विस्ट दिया है। इंडियन अवधि ग्रेवी को गोभी स्प्रेड सैन्डविच के साथ ग्रिल करके सर्व किया है।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम इंडियन सॉस बनाएंगे जिसके लिए कढ़ाई में घी डाल के इसमे साबुत गरम मसाले और जीरा डाल कर भुने, फिर इसमें लहसुन अदरक का पेस्ट डाल कर भुने।कच्चा पन ख़त्म होने पर इसमे प्याज़ का पेस्ट मिलाएं।मैंने यहां डी-हाइड्रेटेड प्याज़ इस्तेमाल किया है।
- 2
प्याज़ और कनु का एक साथ पेस्ट बनाएं,जब प्याज़ तेल छोड़ने लगे इसमें सूखे मसाले और नमक डाल कर धीमी आंच पर पकाएँ जब मसालों से घी छुटने लगे तो इसमें फेंटि हुई दही मिलाकर धीरे धीरे पकायें।
- 3
जब घी ऊपर आ जाये तोह थोड़ा पानी मिलाएं, उबाल आने पर इसमे केवरा और गुलाब जल डाल कर२ मिनट के लिए ढक दे।हमारा इंडियन सॉस तैयार है।
- 4
गोभी के फूल को १० मिनट के लिए नामक के पानी में रखें, फिर निकालकर कद्दूकस कर के अलग रख दें।
- 5
एक पैन में घी डाल कर २-३ बारीक कटा लहसुन भून कर इसमे कद्दूकस किया हुआ गोभी डाल कर लाल होने तक भून लें।
- 6
भुनी हुई गोभी, चीज़ी सॉस, मिक्स्ड हर्ब्स,काली मिर्च पाउडर, नमक और निम्बू का रस डाल कर अछे से मिला लें, गोभी स्प्रेड तैयार है।
- 7
ब्रेड के ऊपर बटर लगाकर, स्प्रेड लगाने के बाद ऊपर से ब्रेड रख कर ग्रिल करें, हमारा कॉन्टिनेंटल सैन्डविच तैयार है
- 8
सैन्डविच के साथ इंडियन अवधि सॉस को गरमागरम सर्व करें।अगर आपको चटपटा पसंद है तोह इसपे निम्बू औऱ बारीक कटा हरि मिर्च परोसें।
- 9
नोट- गोभी को नमक के पानी में डालने से गोभी के सारे कीड़े निकल जाते हैं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़











कमैंट्स