ओट्स मेथी मुठिया (Oats methi muthiya recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
छलनी लें और तेल से चिकना करें। एक तरफ रख दो।
- 2
कटोरा ले ।कटे हुए मेथी के पत्ते, कद्दूकस की हुई गाजर, ओट्स, बेसन, सूजी, अदरक, हरी मिर्च, दही, नमक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, जीरा पाउडर, हल्दी, चुटकी भर हिंग, धनिया पाउडर डालें और इसे अच्छी तरह मिलाएँ।
- 3
आटा बनाएं। आटा से कुछ भाग लें।बेलनाकार रोल बनाएं।
- 4
स्टीमर ले और स्टीमर में पानी डालें.. एक छलनी पर रोल को व्यवस्थित करें और इसे ढक्कन के साथ कवर करें। और इसे तेज आंच पर 15 -20 मिनट के लिए स्टीमर में पकाएं।
- 5
15 मिनट के बाद इसे छलनी से निकालें और 5 मिनट के लिए थोड़ा ठंडा करने के लिए अलग रख दें।छोटे टुकड़ों में काटें और अलग रखें।
- 6
तड़के के लिए, पैन लें। पैन में तेल डालें। जब तेल गरम हो जाए।
- 7
हिंग, सूखी लाल मिर्च, सरसों, तिल, जीरा और टुकड़ों को पैन में डालें। और इसे अच्छे से मिला ले। मध्यम आंच पर 30 सेकेंड के लिए भूनें। 30 सेकण्ड्स के बाद इसमें कटी हुई धनिया पत्ती डाले और मिला ले।
- 8
ओट्स मैथी मुठिया तैयार है। इसे प्लेट में ट्रांसफर करें। इसे सॉस और चटनी के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़














कमैंट्स