लिट्टी चोखा (Litti chokha recipe in Hindi)

#goldenapron2
#वीक12
# बिहार/ झारखंड
#बुक
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले लिट्टी बनाएं आटे को छानकर बर्तन में निकाल ले अब इसमें घी और हल्का नमक, अजवाइन डालकर अच्छी तरह से मिला लें | फिर आटे को गुनगुने पानी से नरम आटा गूथ लें|गूथे हुए आटे को ढककर आधे घंटे के लिए रख दे |
- 2
लिट्टी का मसाला बनाने के लिए सत्तू को एक बाउल मे निकाले और उसमे अदरक, हरी मिर्च, धनिया, निंबू का रस, नमक, जीरा, सरसों का तेल, अजवाइन,जीरा, सरसों का तेल और अचार का मसाला डालकर अच्छी तरह से मिला ले| अब इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर दरदरा मसाला बना लीजिए|
- 3
लिट्टी कैसे बनाये गूथे हुए आटे से मध्यम आकार की लोइया बना लें और इन लोइयो को हाथों की सहायता से कटोरी जैसा बना ले|अब इन कटोरियों में1 से2 चम्मच तैयार मसाला भरे और आटे को चारों ओर से उठाकर बंद करके गोल कर लोई बना लें अब इस लोई को हाथ से दबा कर थोड़ा चपटा कर लें |
- 4
अब कढ़ाई में तेल ले और तेल अच्छे से गर्म होने पर इनको मीडियम आंच पर फ्राई करें आपकी लिट्टी तैयार है|
- 5
चोखा कैसे बनाये बैंगन, आलू और टमाटर को भूनकर छील लें | इसमें लहसुन, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, नमक, जीरा, धनिया पाउडर
- 6
एक बाउल ले उसमे आलू, बैगन और टमाटर को मैश कर लें अब उसमे बारीक कटा हुआ प्याज, लहसुन, धनिया पत्ता कटा हुआ, तेल, हरी मिर्च कटी हुई नमक स्वादानुसार इन सभी को अच्छी तरह मिक्स कर लें
- 7
आपका चोखा तैयार है
- 8
अब आप गरमा गरम लिट्टी सर्व करें लिट्टी चोखा तैयार है|
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






















कमैंट्स