कढ़ाई मशरुम(kadhai musroom recepie in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
कढ़ाई मसाला
साबुत धनिया, ज़ीरा, लौंग, इलायची और लाल मिर्च को मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए हल्का सा भुने, इसे एक प्लेट में निकाले और ठंडा होने दे, ठंडा होने पर मिक्सर में बारीक़ पीसकर पाउडर बना ले
- 2
कढ़ाई मुशरूम बनाने की विधि
एक पैन में मध्यम आंच पर तेल गरम करे, गरम तेल में बारीक कटा प्याज़ डाले और थोड़ा सा 1/2 छोटी चम्मच नमक डाल कर प्याज़ को हलके गुलाबी रंग का और नरम होने तक भुने, अब लहसुन की पेस्ट डालकर मिक्स करे और इसे 2 मिनट तक भुने
- 3
पिसा हुआ कढ़ाई मसाला ओर हल्दी मिलाकर 1 मिनट तक ओर भुने,बारीक़ कटे टमाटर और बाकि बचा नमक डाल कर चम्मच से चलाकर अच्छे से मसलते हुए धीमी आँच पर 5 - 7 मिनट तक या मसाले के तेल छोड़ने तक पकने दे।
- 4
पके मसाले में प्याज़ क्यूब, शिमला मिर्च क्यूब और मशरुम डाले ओर अच्छे से मिला दे, मीडियम आँच पर मशरुम को नरम होने ओर पानी सूखने तक पकाए
- 5
सब्ज़ी में अमचूर, गरम मसाला, हरा धनिया, क्रीम या मलाई और कसूरी मेथी डालकर मिक्स करे और 2-3 मिनट तक पकाये, गरम गरम परोसे
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स