मसाला चना चाट (Masala Chana chaat recipe in Hindi)

मसाला चना चाट (Masala Chana chaat recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
चने की चटपटी चाट बनाने के लिए सबसे पहले आप चने को 7 से 8 घंटे के लिए भिगो लें। ध्यान रखें जितने चने हो उस से 2 गुना पानी होना चाहिए।
- 2
चना जब अच्छे से फूल जाए तो उसे पानी से बाहर निकाल कर एक प्रेशर कुकर में लें फिर उसमें तीन कटोरी पानी, एक छोटी चम्मच नमक और चुटकी भर मीठा सोडा डाल कर मीडियम गैस पर रख दें।
- 3
बाद कुकर की दो सिटी आने के बाद गैस धीमी कर दें और 20 मिनट तक पकने दें, इसके बाद गैस बंद कर दें। ठंडा होने पर पानी को चना से अलग कर लें। एक कढ़ाही को मीडियम गैस पर रखें और गर्म होने पर उसमें तेल डाल लें।
- 4
कढाई में आलू डालें और ढक कर पकाएं ताकि आलू अच्छे से पक जाए। जब आलू पक जाए कढ़ाई में जीरा, धनिया पाउडर, लाल मिर्च, अमचूर और हिंग डाल कर मिला लें।
- 5
10 मिनट बाद गैस बंद कर दें। अब आपकी चने की चाट तैयार है, इसे एक कटोरी में निकल लें। गार्निश करने के लिए सबसे पहले चाट पर दहीडाल लें फिर प्याज, हरी मिर्च, धनिया पत्ती से गार्निश कर लें और आप चाहें तो काले चने की चाट में मीठी चटनी भी डाल सकती हैं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





कमैंट्स