पत्तागोभी आलू की सब्जी (Pattagobhi Aloo ki Sabzi Recipe in Hindi)

पत्तागोभी आलू की सब्जी (Pattagobhi Aloo ki Sabzi Recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
आलू को छील कर धो लें और पत्तागोभी के ऊपर के 2 पत्ते हटा कर धो लें. पत्तागोभी को बारीक काट लें और आलुओं को टुकड़ों में काट लें
- 2
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें, हींग और जीरा डाल दीजिये, जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, हरी मिर्च, अदरक, धनियाँ पाउडर डाल दीजिये और चमचे से चलाइये
- 3
अब इसमें कटे आलू, पत्तागोभी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डाल दीजिये, चमचे से चला कर 2 मिनिट तक आलू और पत्तागोभी को भूनें, और सब्जी मसाले को अच्छी तरह मिलाइये, 4-5 टेबिल स्पून पानी डालें और ढक कर धीमी गैस पर 15 मिनिट तक पकायें
- 4
ढक्कन खोलें और सब्जी को चमचे से चलायें, आलू के टुकड़ों को चमचे से दबाकर देखें यदि वह दब जाता है, तो सब्जी पक गई है, यदि नहीं, तो सब्जी को दुबारा ढक कर 5-8 मिनिट के लिये रख दें,गैस धीमी ही रखें
- 5
ढक्कन खोलें, अब आप देखेंगे कि सब्जी बन चुकी है,अब इसमें अमचूर पाउडर, गरम मसाला और हरा धनियाँ डाल मिला दीजिये, सब्जी सर्व करने के लिए तैयार हैं।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़













कमैंट्स