लिट्टी चोखा (Litti chokha recipe in hindi)

लिट्टी चोखा (Litti chokha recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
आलू को उबाल कर छिलका उतार ले | और टमाटर और हरी मिर्च को धो कर उनपे थोड़ा तेल लगाए और भूनने के लिए जाली पर रखे |
- 2
आलू को मैश कर ले और टमाटर के भूनने के बाद छिलका उतार ले |
- 3
प्याज़ को बारीक़ काट ले | टमाटर को भी बारीक़ मैश कर ले और उसमे हरी मिर्च को छोटा छोटा काट कर मिलाये |
- 4
अब आलू, टमाटर और प्याज़ को एक साथ मिलाये और इसमें नमक, काला नमक, निम्बू का रस और बारीक़ कटा हरा धनिया मिलाये और अच्छे से मिक्स करे |
- 5
एक पैन मे तेल गर्म करे और उसमे जीरा और साबुत लाल मिर्च डाल कर छोंक तैयार करे और उसे चोखे मे डाल दे | (चौके मे सरसो का तेल कच्चा ही डाला जाता है, आप चाहे तो कच्चा तेल डाल सकते है)
- 6
लिट्टी के लिए आटे को गूँथ कर उसकी लोइया बनाये और उन्हें गोल शेप दे अब इन लोइया पर हल्का घी लगाए और ओवन 25-30 मिनट के लिए 150 ° c पर बेक होने दे तैयार लिट्टी को घी मे डुबोकर सर्व करे |(लिट्टी मे सत्तू का मिश्रण बताया जाता है आप चाहे तो स्टफ्ड लिट्टी बना सकते है)
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


















कमैंट्स (2)