कुकिंग निर्देश
- 1
केरले को बीच में चीरा लगा लीजिये और कुकर में करेला और पानी, नमक डालकर 1 सीटी लगा लीजिये या उबाल लीजिये।
- 2
अब करेले के बीज निकाल लीजिये ।
- 3
टमाटर, लहसुन, हरी मिर्च, करेले के बीज, सरसों, कच्चा आम को अच्छे से पीसकर पेस्ट तैयार कर लीजिए और सभी मसाले एक साथ रख दीजिए।
- 4
कढाई मे तेल लीजिए और सरसों, हींग डालकर तैयार पेस्ट और नमक डाल दीजिए और चलाते हुए मसालों को तब तक भूनिये जब मसाले कढाई छोडने लगे। कढाई छोडने पर गैस बंद कर दीजिए और मसाले को हल्का ठंडा होने दीजिए।
- 5
तैयार मसाले को चम्मच की सहायता से करेला मे भर कर तैयार कर लीजिए।
- 6
बेसन मे नमक डालकर गाढा घोल तैयार कर लीजिए और सभी करेले के चीरा वाले भाग को डुबो कर तलने के लिए रख लीजिए।
- 7
गरम तेल में धीमी आंच पर सुन्हरा तल कर निकाल लीजिए। और गरमागरम करेले को चपाती, चावल के साथ सर्व करिए और खाइए ।
- 8
आम की जगह नींबू का रस, या अमचूर पाउडर का उपयोग कर सकते हैं।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़














कमैंट्स (2)