गुलाब जामुन (Gulab jamun recipe in hindi)

गुलाब जामुन (Gulab jamun recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
पेकेट के मिश्रण को किसी बर्तन में निकाल लेंगे। आवश्यकतानुसार थोड़ा थोड़ा दुध डालते हुए नरम आटा लगा लेंगे।
- 2
एक कड़ाई में पानी और चीनी डाल कर चाशनी बनाने रख देंगे। इसमें केसर ओर नीबू का टुकड़ा भी डाल देंगे। एक उबाली आने पर आंच धीमी कर के पकाएंगे। तब चाशनी थोड़ी गाड़ी लगे और उसमें तार चलने लगे तब वह बन कर तैयार हैं।
- 3
अब आटे से छोटी छोटी गोल गोल लोइया बना लेने इन्हे सावधानी से बनाना होता हैं, बिना दरारो के एकदम चिकने बनाने हैं नही तो ये घी में टुट सकते हैं। अब शुरुवात में हल्के गर्म घी में डाल कर तलेंगे फिर आंच को मीडियम कर के तल लेंगे।
- 4
जब गुलाब जामुन सुनहरे हो जाये तो निकाल कर गर्म चाशनी में डालते जायेंगे। इसी तरह से सारे गुलाब जामुन बना लेंगे। बहुत ही स्वादिष्ट गुलाब जामुन बने हैं गरमा गरम सर्व करेगें।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Mamta Malav को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़















कमैंट्स (6)