फ्राइड सत्तू-लिट्टी (Fried sattu litti recipe in Hindi)

#family#mom
फ्राइड सत्तू-लिट्टी (Fried sattu litti recipe in Hindi)
#family#mom
कुकिंग निर्देश
- 1
१ गहरे बर्तन में गेहूं का आटा डालकर उसमें एक से २ चम्मच तेल, और थोड़ा सा नमक डालें और आते को थोड़ा थोड़ा पानी डालकर रोटी के जैसा आटा गूंथकर तैयार कर लें. सत्तू की लिट्टी के लिए आटा न ज्यादा सख्त और न ही ज्यादा नरम होना चाहिए. फ्राइड सत्तु-लिट्टी बनाने के लिए आटा गूंथ कर तैयार करें और फिर इसे ढक कर अलग रख दें।
- 2
अब एक बड़ी थाली या कटोरा लें और इसमें सत्तू डालें. फिर इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च और धनिया को डालें।उसके बाद इसमें अजवाइन और मंगरैल (कलौंजी) डालें,और सूखी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं। अब 2 बड़ा चम्मच सरसों का तेल आम का अचार और नमक डालकर, सारी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं। सत्तु के मिश्रण को मुट्ठी मे दबकर देंखें की ये मिश्रण बंधना शुरू हुआ है या नहीं। यदि मिश्रण सूखा लगे तो इसमें 2 बड़ा चम्मच पानी डालकर अच्छे से मिलाएं। याद रखें कि फ्राइड सत्तु-लिट्टी बनाने के लिए यह सत्तु
- 3
याद रखें कि फ्राइड सत्तु-लिट्टी बनाने के लिए यह सत्तु का भरावन न तो बहुत सूखा हो और न ही बहुत गीला हो।अब फ्राइड सत्तु-लिट्टी बनाने के लिए गूंधा हुआ आटा लें और इसे एक बार गूंध कर चिकना कर लें।
- 4
फिर फ्राइड सत्तु-लिट्टी बनाने के लिए आटे की छोटी-छोटी और बराबर आकार की लोई तैयार करें।
अब एक लोई लें, इसे एक गेंद की तरह चिकना करें और फिर एक कटोरी का आकार दें।फिर इसके अन्दर थोड़ा सत्तू का भरावन दबा-दबाकर भरें और फिर किनारों को एक साथ लाकर चिपका दें। हल्के हाथ से रोल करें और एक सत्तु भरी हुई गेहूं की गेंद या लिट्टी बनाने के लिए फिर से चिकना करें। उसी तरह सभी लिट्टी तैयार करें।
- 5
अब एक गहरे पतीले में पानी भरकर उबाल लें। जब पानी में उबाल आ जाए, तो तैयार सत्तु की लिट्टी को इसमें डालें। लिट्टी को उबलते हुए पानी में 5 मिनट तक पकने दें। 5 मिनट के बाद उबली हुई सत्तु-लिट्टी पानी से निकाल लें और एक छननि या चलनि में निकाल कर रखें। लिट्टि को 10 मिनट तक अच्छे से सूखने और ठंडा होने दें। इन उबली हुई सत्तु-लिट्टी को तलने से पहले अच्छे से सुखा लें।
- 6
फिर एक कढ़ाई में थोड़ा देसी घी या रिफाइंड तेल डालकर गरम करें। यदि संभव हो तो, फ्राइड सत्तु-लिट्टी बनाने के लिए लोहे की कढ़ाई का उपयोग करें। आप किसी भी अन्य कढ़ाई का उपयोग भी कर सकते हैं।
- 7
जब घी या तेल सत्तु की लिट्टी को तलने के लिए पर्याप्त गर्म हो जाए तो आँच को मध्यम स्तर तक कम कर दें और गरम तेल में 2-3 उबली हुई सत्तु-लिट्टी सावधानी से डालें। सत्तु की लिट्टी को सावधानी से पलट कर सभी पक्षों पर एकसमान खस्ता सुनहरा होने तक तलें। फ्राइड सत्तु-लिट्टी को एक प्लेट में निकाल लें. और शेष उबली हुई सत्तु-लिट्टी को भी इसी तरह से तल लें।
गर्म, खस्ता, भरवां और फ्राइड सत्तु-लिट्टी को बैंगन-भरता या चोखा के साथ परोसें।https://youtu.be/vak788aYiOo
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स (8)