मसूर दाल की सब्जी
कुकिंग निर्देश
- 1
मसूर दाल को फुला कर ग्राइंड कर लें| उसमे काटी हुई मिर्च प्याज़ हल्दी धनिया पाउडर स्वाद अनुसार नमक डाल कर मिला ले|
- 2
अब इस घोल को गोल गोल कर डीप फ्राई कर ले |
- 3
अब मसाला ग्राइंड कर लें जिसमे सरसो धनिया जीरा लहसुन अदरक धनिया गोलकी और थोड़ा सा हल्दी है |
- 4
अब कढ़ाई में तेल डालें और सरसों लाल मिर्च का छौंक लगा कर कटी हुई टमाटर दाल दे और इसमें वो मसाला डालें | अब इसे अच्छे से फ्राई करें |
- 5
जब मसाला तेल छोड़ दे तो उसमें पानी डाल कर एक उबाल लगाए और इसमें मसूर की पकौड़ी डाल दें और गैस ऑफ कर दे | आपका मसूर का सब्जी तयार है इसे गर्म चावल के साथ खाएं |
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/12552162











कमैंट्स (4)