कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले कढ़ाही में तेल डाल कर गरम करेंगे अब इसमें सभी खड़े मसाले जैसे काजू, दालचीनी, बड़ी इलायची,लौंग और काली मिर्च डाल लेंगे व टमाटर अदरक हरी मिर्च 4 -4 टुकड़े कर के डाल देंगे।½ चम्मच नमक डाल कर टमाटर को मुलायम होने तक सभी मसाले भून लेंगे।
- 2
अब थोड़ा ठंडा हो जाने पर इस मसाले को पीस कर पेस्ट बना लेंगे।अब एक पैन में तेल गर्म होने पर उसमे पिसी हल्दी ½चम्मच और 1 चम्मच पिसी धनिया डाल कर उसमे खोया को डाल कर अच्छे से भून लेंगे अब कसूरी मेथी डाल लेंगे व पेस्ट को डाल कर थोड़ा और भून लेंगे, स्वादानुसार नमक डालकर अब मखाने, मटर व पनीर को डाल लेंगे।
- 3
5-10 मिनट पकने पर ग्रेवी गाढ़ी हो जाएगी। अब हरी धनिया व थोड़े से कद्दूकस किए पनीर से सजाकर गरमागरम परोसें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/12562707







कमैंट्स