पनीर टकाटक
कुकिंग निर्देश
- 1
एक प्याज बारीक काटे और एक प्याज को चोकोन टुकड़ों में काटकर लेयर्स अलग करके रखे, और एक टमाटर को बारीक काटे व एक को मिक्सर में पीस लें, शिमला मिर्च को भी चोकोंन टुकड़ों में काटकर रखे
- 2
दही में थोड़े से सभी पाउडर मसाले,बेसन और कलर डालकर मिक्स करें व पनीर को एक इंच के टुकड़ों में काटकर 30 मिनट मेरिनेट करके रखे
- 3
अब मेरिंशेन से पनीर के टुकड़े निकालकर नॉन स्टिक पैन में रोस्ट कर लें ओर बचा हुआ मेरिंशन अलग रख दे
- 4
पैन में 3 बड़े चम्मच तेल गरम करके जीरा डाले फिर बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें
- 5
अदरक लहसुन पेस्ट डालकर भूनें
- 6
अब सारे पाउडर मसाले १/२ कप पानी में मिक्स करके पैन में डालें और एक मिनट तक मंद आंच पर पकाएं
- 7
दोनों टमाटर, प्याज और शिमला मिर्च डालकर तेल अलग होने तक पकाएं
- 8
बचा हुआ मेरिनेशन, टमाटर सॉस, शक्कर डालकर पकाएं फिर पनीर, कसूरी मेथी, गरम मसाला, हरा धनिया, नमक डालकर १से २ मिनट पकाकर गेस बंद करे
- 9
यह ग्रेवी लटपटी जैसी होती हैं, अगर आप चाहे तो हल्का सा पानी भी डाल सकते है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
















कमैंट्स (2)