गुलाब जामुन (Gulab Jamun recipe in hindi)

गुलाब जामुन (Gulab Jamun recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक पैन लें उसमें दूध,घी और मिल्क पाउडर डालकर मिक्स करें फिर गैस ऑन करें और 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं और ठंडा होने के लिए रख दें, खोया तैयार है।
- 2
चाशनी तैयार करने के लिए एक पैन में चीनी और पानी डाले फिर गैस ऑन करें और चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक कि चीनी पूरी तरह से घुल ना जाए। फिर केसर और इलायची पाउडर डाले और 5 मिनट तक पकाएं, और अलग रख दें।
- 3
तैयार किए हुए खोए में 4 चम्मच मैदा,1/4 चम्मच बेकिंग सोडा, इलायची पाउडर और 4 चम्मच पानी मिला कर मसाला लें, और इनके छोटे छोटे गोले तैयार कर लें। गोले बिल्कुल चिकने होने चाहिए और इनमें दरार नहीं होनी चाहिए, इन्हें तेल में बिल्कुल धीमी आंच पर पकने दें।
- 4
जब इनका रंग गोल्डेन ब्राउन हो जाए तो तेल से निकाल कर तुरंत चाशनी में डाल दें, 2 घंटे बाद गुलाबजामुन खाने के लिए तैयार हो जाएंगे।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Neha Sharma को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






कमैंट्स (17)