कुकिंग निर्देश
- 1
तुरई को अच्छे से धोकर सूखा लीजिए. दोनों ओर से डंठल काट कर इसका छिलका उतार लीजिए. सारी तुरई को लंबाई में 1-1 इंच के टुकड़ों में काटकर तैयार कर लीजिए.टमाटर और हरी मिर्च का पेस्ट तैयार कर लीजिए
- 2
कुकर में घी डाल कर गरम कर लीजिए. गरम घी में जीरा डाल दीजिए. जीरा चटख जाने पर हींग, धनिया पाउडर और हल्दी पाउडर डालकर मसाले को थोडा़ सा भून लीजिए. भुने मसाले में टमाटर हरी मिर्च का पेस्ट डाल दीजिए. मसाले को तब तक भूनिए जब तक कि मसाले पर घी न तलने लगे.
- 3
मसाले के भुन जाने पर इसमें तुरई और मूंगदाल डाल दीजिए. सारी सामग्रियों को लगातार चलाते हुए 2 मिनिट भून लीजिए. इसके बाद, इसमें 2 कप पानी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिलाइए. कुकर का ढक्कन लगाकर कुकर में एक सीटी आने तक दाल पकाएं. इसके बाद गैस बंद कर
- 4
फिर, कुकर का आधा प्रेशर निकाल दीजिए और दाल को कुकर का ढक्कन अपने आप खुलने तक सब्जी को कुकर में ही रहने दीजिए.
- 5
दाल बनकर तैयार है, दाल को प्याले में निकाल लीजिए. दाल में बचा हुआ घी डाल दीजिए और हरा धनिया डालकर मिला दीजिए. गरमागरम मूंगदाल तुरई को चपाती, परांठे, नॉन या चावलों के साथ परोसिए और खाइए.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





कमैंट्स (5)