मिक्स दाल चिल्ला विद पोटैटो स्टफिंग (Mix Dal chilla with potato stuffing recipe in Hindi)

मिक्स दाल चिल्ला विद पोटैटो स्टफिंग (Mix Dal chilla with potato stuffing recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सभी दालों को और चावल और मेथीदाना को अच्छी तरह से धोकर 4 घंटे के लिए भिगों दें।
- 2
4 घंटे बाद सभी दालों, चावल और मेथीदाना अदरक और हरी मिर्च को मिक्सी में अच्छी तरह से पीस लें हल्का दरदरा रखें बारीक नहीं पीसना है।
- 3
स्टफिंग के लिए- कढ़ाई में तेल डाल कर उसमे सरसों दाना और राई डालकर चिटक जाने पर करीपत्ता डाल दें।अब ½चम्मच हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालकर भून लें और टमाटर व अदरक को बारीक काट कर इसमें डाल कर अच्छे से भून जाने दें। अब उनकी आलू को छील कर हल्के हाथ से मसाला कर मसाले में दाल दे और भून लें।अच्छी तरह से भून जाने के बाद गैस बंद कर ऊपर से हरी धनिया डाल लें।
- 4
चिल्ला के लिए- पीसे हुए घोल में स्वादानुसार नमक और ½ चम्मच ईनो फ्रूट नमक डाल दें अब तवा को गैस पर हल्की मध्यम आंच पर गरम करें व तैयार घोल को 1कटोरी लेकर इस पर डाले और चम्मच की सहायता से फैला ले जितना हो सके पतला फैलाएं।2 मिनट पक जाने पर पलट के और दूसरी तरफ भी पकने दें अब फिर से पलट कर चिल्ला के ऊपर आलू की स्टफिंग करें और प्लेट में निकाल लें अब मूंगफली की चटनी/ टोमाटोया चिली सॉस के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़







कमैंट्स (11)