अंडा कबाब (anda kabab recipe in hindi)

अंडा कबाब (anda kabab recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
4 अंडा उबाल ले। एक एक अंडे को चार चार टुकड़ो में काट लें।
- 2
उबले आलू को कद्दूकस कर ले और एक बाउल में रखे।चूड़ा को अच्छे से धोकर 3 मिनट के लिए पानी मे फुला ले। उसके बाद पानी अच्छी तरह निछोड़कर चूड़ा को बाउल में डाले। उसके बाद सभी मसाले, नमक और धनिया पत्ता भी मिलाये। 2 चम्मच ब्रेड चुरा भी डाले और उसे अच्छी तरह गूँथ ले। कबाब के लिए आलू लोई तैयार हो गया।
- 3
2 अंडे को फोड़कर एक कटोरा में ले। नमक एवं लालमिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर ले। एक प्लेट में ब्रेड चुरा भी ले ले।
- 4
अपने हथेली पर तेल लगाये और थोड़ा आलू का लोई ले। हथेली की सहायता से उसे फैला ले और उसके बीच मे उबला अंडा का एक टुकड़ा रखकर लोई से लपेट दे जिससे कि अंडा बीच मे चला जाये। हथेली से उसे रॉल कर दे। कच्चा कबाब तैयार हो गया। इसी तरह सभी कबाब बना ले।
- 5
अब कच्चा कबाब को अंडा के घोल में डाल दे। फिर उसे निकाल कर ब्रेड चुरा में रॉल कर दे जिससे कि ब्रेड चुरा कबाब पर अच्छी तरह लपट जाये। इसी तरह अन्य कबाब को भी कर ले और 30 मिनट के लिए सेट होने के लिए रख दें।
- 6
एक पैन में तेल गर्म करें और इसमें कच्चे कबाब को धीमी आँच पर चारो ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें। अंडा कबाब तैयार है। गर्मागर्म धनिया पत्ता की चटनी के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़









कमैंट्स (4)