हेल्थी वेजिटेबल अप्पम (Healthy vegetable appam recipe in Hindi)

Madhuri Jain @cook_7727461
हेल्थी वेजिटेबल अप्पम (Healthy vegetable appam recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले सब्जियों को बारीक काट ले फिर 1 बाउल में दही ले उसे अच्छी तरह फेट ले।
- 2
अब दही के साथ सूजी को मिलाये और जरूरत के हिसाब से पानी भी मिलाये।घोल बहुत पतला नही होना चाहिये ध्यान रखे।
- 3
अब उसमें बारीक़ कटी सब्ज़ियों को मिलाये उसमे थोड़ा नमक और हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाये और 30 मिनट के लिए ऐसे ही रहने दे।
- 4
जब तक अप्पे के साचे पे थोड़ा तेल लगा कर ग्रीस ले।
- 5
30 मिनट के बाद सूजी फूल गई होगी अब उसमें 1/4 चम्मच ईनो मिलाकर मिक्स करें तुरंत चम्मच से अप्पे के सांचे में भरते जाए।
- 6
गैस पर एक साइड सेके फिर बीच मे 1 बार अप्पे को पलट दे ताकि दोनो और से पक जाए।
- 7
अब 1 प्लेट में निकाल कर ऊपर से तड़का दे, 1 चम्मच तेल गरम करे उसमे राई डाले थोड़ी कड़ी पत्ता और ऊपर से अप्पे के ऊपर गरम करके फैलाए।
- 8
वेजटेबल अप्पे तैयार है चटनी या सॉस के साथ परोसें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/12929504




कमैंट्स (7)