कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले पकोड़ा बनाने के लिए 1/2 कटोरी बेसन ले। उसमे लाल मिर्च पाउडर, नमक, चुटकी भर बेकिंग सोडा, आवश्यकता अनुसार पानी मिलाकर गाढ़ा घोल बना ले।
- 2
अब कड़ाही में तेल गरम करके पकौड़ी को सुनहरा तल लें।
- 3
प्याज और मिर्च को बारीक काट लें
- 4
अब कढ़ाई में एक चमचा तेल डालें तेल को गर्म कर ले और उसने हींग जीरा और मेथी दाना डालकर भून ले।
- 5
अब प्याज़ और साबुत लाल मिर्च डालकर भून ले।
- 6
अब इसमें सभी सूखे मसाले डालकर 2 मिनट के लिए भून लें।
- 7
मट्ठा और बेसन को एक जगह मिला लें ।और मसाले में डाल दें
- 8
अब कड़ी को 10 मिनट के लिए उबाल ले।अब उसमे नमक डाल दे।
- 9
अब उसमें पकौड़ी डालकर 10 मिनट के लिएओर पका लें।
- 10
अब गैस बंद कर दें ऊपर से सोंठ पाउडर गरम मसाला डालकर मिला लें और गरमा-गरम कढ़ी चावल के साथ करें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/12929649






















कमैंट्स (13)