कटहल बिरयानी (Kathal biryani recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले चावल को पक आएंगे
आधे घंटे तक चावल को भिगोकर रखें - 2
फिर एक बर्तन में चार प्याली उबला हुआ पानी डालिए
- 3
फिर उसमें एक तेजपत्ता, दालचीनी, लौंग, इलायची और नमक स्वाद अनुसार डालेंगे
- 4
फिर भिगोए हुए चावल डालेंगे और 90% पक जाए तब तक पकाएं
- 5
500 ग्राम कटहल में नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया जीरा पाउडर, हल्दी और चने का आटा डालकर अच्छे से हिला लेंगे और थोड़ा सा पानी डालेंगे ताकि सारी चीजें अच्छे से मिक्स हो जाए
- 6
फिर एक कढ़ाई में तेल लेकर उसमें हमारे कटहल को फ्राई कर लेंगे
- 7
लगभग 90% जितना अब जाने के बाद उसे निकाल लीजिए
- 8
फिर एक बर्तन में मरिनेशन के लिए एक कप दही लीजिए, उसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया जीरा पाउडर, लौंग, दालचीनी, जावित्री, अदरक लहसुन की पेस्ट, पुदीने के पत्ते, हरी प्याज़ और हरा लहसुन और बरिस्ता बरिस्ता डालिए
- 9
फिर हमारा फ्राई किया हुआ कटहल डाल कर अच्छे से हिला लीजिए और दो हरी मिर्च डालिए
- 10
अब बिरयानी को असेंबल करेंगे उसके लिए एक बर्तन में थोड़ा सा तेल डालेंगे
- 11
तेल गर्म होते ही 1 टीस्पून जीरा डालेंगे, फिर पहला लेयर हमारा आधा मैरिनेटेड कटहल डालेंगे
- 12
फिर दूसरे लेयर में आधे चावल डालेंगे
- 13
तीसरे लेयर में बाकी बचा हुआ मैरिनेटेड कटहल डालेंगे
- 14
और चौथे लेयर में बाकी बचे हुए चावल डालेंगे और अंत में केसर का पानी
- 15
थोड़ा सा तेल डालेंगे
- 16
अभी से ढककर तकरीबन 10 मिनट के लिए पकने दें
- 17
फिर खोल कर नीचे पानी देख लीजिए
- 18
गैस बंद करके 10 मिनट ऐसे ही रहने दीजिए
- 19
बस आपकी लाजवाब बिरयानी तैयार है
- 20
रायते के साथ परोसे हां पापड़ ना भूले
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स (4)