ढक्कन-डब्बा रोटी (झारखण्ड की पारंपरिक रेसिपी)

ढक्कन-डब्बा रोटी (झारखण्ड की पारंपरिक रेसिपी)
कुकिंग निर्देश
- 1
2 घंटे से फुले हुए चावल को अच्छे से धो ले. मिक्सर जार मे डाल दे. 2 चम्मच पानी डाले और मिक्सर मे गाढ़ा पीस ले. एक बाउल मे निकाल ले और 10 मिनट ढक कर रख दे.
- 2
अब एक छोटा कढ़ाई ले जो हल्का गहरा हो. फ्लैट कढ़ाई या पैन ना ले. कढ़ाई को गैस मे रख कर फूल फ्लेम मे गरम करे. फिर चावल के घोल को एक कलछी मे ले कर कढ़ाई मे डाले. ढक्कन से ढक दे और ढक्कन के चारो तरफ हल्का सा पानी का छींटा कर दे.हाई फ्लेम पर एक मिनट मे ही अच्छे से सिक जाएगा. पलट कर दूसरे तरफ नहीं सेकना है. निकाल कर प्लेट मे रख ले. सबको इसी तरह बना ले.
- 3
मीठे स्वाद के लिए- एक कटोरी मे चीनी डाले और गरम दूध भी. उसमे एक या दो ढक्कन डब्बा रोटी को डाले और 5 मिनट छोड़ दे ताकि दूध अच्छे से इसके अंदर चला जाए. 5 मिनट बाद चम्मच से काटते हुए खाए और एन्जॉय करे.
- 4
नमकीन स्वाद के लिये - एक कलछी मे तेल गरम करे. उसमे राई और कढ़ी पत्ता डाल के थोड़ा चटकने दे. फिर इनको ढक्कन डब्बा रोटी के ऊपर डाल कर छौंक लगा दे. अब इस ढक्कन डब्बा रोटी को किसी भी सब्जी के साथ खा सकते हैँ.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़














कमैंट्स (2)