देसी स्टाइल बेसन कटहल सब्ज़ी (Desi style besan kathal sabzi recipe in Hindi)

देसी स्टाइल बेसन कटहल सब्ज़ी (Desi style besan kathal sabzi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले कटहल को अच्छी तरह से साफ कर लेंगे, फीर धो कर सॉफ्ट होने तक उबाल लेंगे. और पानी छान लेंगे.
- 2
अब एक कड़ाही लें और इसमें 1 टेबल स्पून तेल गर्म करें फिर उबले हुए कटहल को सुनहरा होने तक सेक लेंगे.
- 3
अब इसी कड़ाही मै जरूरत के अनुसार तेल लेंगे, फीर इसमे तेज़ पत्ता, जीरा, दाल चिन्नी स्टिक, बड़ी इलायची और अदरक, लेहसुन, प्याज़ का पेस्ट डाल करके सुनहरा होने तक भून लेंगें.
- 4
जब मसाला अच्छी तरह से भुन जायें तब इसमे सीके हुए कटहल डाल करके मिक्स कर लेंगे और मसाले के साथ कटहल को फिर से अच्छी तरह भून लेंगे.
- 5
अब इसमे बेसन का घोल डालेंगे और सूखे मसाले डाले जैसे लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, और अच्छी तरह से मिक्स कर लेंगे.
- 6
जब कटहल का रंग अच्छा सुनहरा हो जाए और तब इसमे जरूरत के हिसाब से पानी एड करें और ढक के 10 मिनट पकने दे.
- 7
हमारा कटहल हो चुका है, तेल भी ऊपर दिखने लगा है, हरा धनिया डालें और रोटी चावल के साथ सर्व करें.
- 8
स्वादिष्ट बेसन वाले कटहल रेडी है एक बार जरूर बनाए धन्यावाद.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
























कमैंट्स (33)