सेवई फ्रूट कस्टर्ड (sevai fruit custard recipe in Hindi)

Chandrakala Shrivastava @Chandra
सेवई फ्रूट कस्टर्ड (sevai fruit custard recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
किसी बर्तन में दूध को उबलने दें। दूध में उबाल आने पर चीनी मिलाएं। अच्छी तरह से चलाएं।
- 2
एक कप में कस्टर्ड पाउडर और 1/2 कप दूध धीरे-धीरे मिलाएं।
- 3
अंगूर आम और मनचाहे फलों को धोकर काट लें। अनार के दाने लें।
- 4
अब उबलते दूध में सेवई मिलाएं और 5 मिनट बाद कस्टर्ड पाउडर का घोल धीरे-धीरे मिलाएं। पिसी हुई इलायची भी मिला दें।
- 5
अब ड्रायफ्रूट्स मिला दें। जब दूध गाढ़ा होने लगे, तो गैस बंद कर दें। सेवई कस्टर्ड के ठंडा होने पर सभी फल डालें और 2 घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।
- 6
स्वादिष्ट सेवई फ्रूट कस्टर्ड तैयार है।बच्चों को यह बहुत पसंद आता है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/13154807












कमैंट्स (2)