आटे के मीठे पुआ (aate ke meethe pua recipe in Hindi)

#sawan
Post 5
आज तीज के अवसर पर आटे के मीठे पुआ बनाये। बहुत अच्छे बने थे। मीठे पुये बहुत ही आसान रेसीपी है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घर की नई वधु किचन में पहला पकवान बनाती है वह है मीठे पुये
धार्मिक कार्यों और पूजा में भी ये मीठे पूआ बनाये जाते हैं।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले चीनी को पानी में भिगो कर रख दे जिससे कि चीनी पानी में घुल जाये।
- 2
अब चीनी वाले पानी से आटा को पुआ बनाने के लिए घोल तैयार कर लें और इसमें सौफ डालकर अच्छे से फेट लें ।घोल को गुठलियां खत्म होने तक फैंट लीजिए. इस घोल की कन्सिस्टेन्सी पकौड़े के घोल जैसी होनी चाहिए, चमचे से गिराने पर लगातार गिरना चाहिए. घोल को 10 मिनिट के लिये ढककर रखिये.
- 3
अब कडाही में तेल गर्म करने रखें। घोल की 1 बूँदतेल में डालकर चैक कीजिए कि तेल पर्याप्त गरम हुआ या नही. यह तुरंत सिककर ऊपर आनी चाहिए
- 4
पुए को हाथ या चमचे से गरम तेल में डालिये. 5-6 या जितने पुआ तेल में अच्छी तरह आ सकें डाल दीजिये. जैसे ही पुए नीचे से सिकते जाएं, इन्हें पलट दीजिए.
- 5
पुओं को मध्यम आग पर लाल होने तक तलकर निकाल लीजिये. सारे पुए इसी तरह तलकर निकाल लें।
- 6
तैयार है गर्मा गर्म आटा के मीठे पुआ।
- 7
नोट:- अगर घोल ज्यादा पतला होगा, तो पुए चपटे बनेंगे, ये फूलेंगे नही.
अगर घोल ज्यादा गाढ़ा होगा, तो पुए स्पंजी नही बनेंगे, ठोस बनेंगे.
घोल को अच्छी तरह से जरूर फैंटे।।।।।।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (4)