चटपटे ओटस बॉल्स (chatpat oats balls reicpe in Hindi)

यह रेसिपी बहुत ही हेल्थी है। इसमें टेस्ट के साथ हेल्थ भी हैं। ओटस फाइबर से भरपुर होते हैं । यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होते है।
चटपटे ओटस बॉल्स (chatpat oats balls reicpe in Hindi)
यह रेसिपी बहुत ही हेल्थी है। इसमें टेस्ट के साथ हेल्थ भी हैं। ओटस फाइबर से भरपुर होते हैं । यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होते है।
कुकिंग निर्देश
- 1
ओटस और सूजी को मिक्सी में पीस का बारीक पाउडर बना ले।
- 2
चॉपर की सहायता से 1 प्याज़, शिमला मिर्च (पीली, हरी, लाल), छोटा टुकड़ा गाजर, 3 पत्ते पत्तागोभी के, 3से 4 लहसुन, थोड़ा अदरक को बारीक काट ले।
- 3
ओटस और सूजी के पाउडर में बारीक कटी सब्जियाँ को मिला दे। नामक, काली मिर्च पाउडर भी डाल दें। 1 चम्मच गाढ़ा दही भी मिला दे। इन सब को अच्छी तरह मिला ले।
- 4
हाथों को तेल से थोड़ा चिकना करके, इनके छोटे-छोटे गोले बना ले।
- 5
अप्पम कढ़ाई को गैस पर रखकर गरम कर ले। थोड़ा सा तेल ब्रश करे और एक-एक करके ओटस की बॉल को सेकने के लिए रख दें। गैस की आंच को सिम पर ही रखे। ओटस बॉल्स को भूरा होने तक सभी तरफ से शेक लें।
- 6
कढ़ाई मे 1/2 टेबल स्पून तेल डाल कर गरम कर ले। इस में प्याज़, लहसुन और अदरक को बारीक काट कर भून लें।
- 7
प्याज़, लहसुन और अदरक के भुन जाने के बाद इस में टोमेटो सॉस, सोया सॉस और चिली सॉस को मिला दे। थोड़ा काली मिर्च पाउडर भी डाल दे। नामक न डाले क्योंकि सॉस में नमक पहले से होता हैं।
- 8
अब इस सॉस में ओटस बॉल्स को लपेट दे। तिल से गार्निश कर के सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़














कमैंट्स (4)