ब्रेड पकोड़ा (Bread Pakoda recipe in hindi)

ब्रेड पकोडे सभी को बहुत पसंद होते हैं। तले होने की वजह से हम सभी उनको खाने से कतराते हैं। तो आज मैं आपके लिए यह रेसिपी लायी हूँ, जो एयर फ्रायर से तैयार की जाती हैं। इस में ना के बराबर तेल लगता हैं।ब्रेड पकोड़ा (एयर फ्रायर में)

कुकिंग निर्देश
- 1
पहले बेसन मे नमक, अजवाइन, कश्मीरी मिर्च, हींग, चाट मसाला मिला ले। पानी डाल कर घोल बना ले। पानी थोड़ा थोड़ा करके डाले जिससे घोल ज़्यादा पतला ना हो जाये।
- 2
ब्रेड के सभी स्लाइसेस को आधा काट ले।
- 3
ब्रेड को बेसन मे लपेट लें। फिर बेसन लिपटे पीस को नमकीन से लपेट दे। चारो तरफ से बीकानेरी भुजिया/ आलू भुजिया लपेट दे। सभी ब्रेड पीसेस को तैयार कर ले।
- 4
एयर फ्रायर को 200 डिग्री पर 5 मिनट के लिए प्रीहीट कर ले। फ्रायर के कंटेनर पर थोड़ा सा तेल ब्रश कर दे। अब इसपर बेसन और नमकीन मे लिपटी ब्रेड स्लाइस को रख दे। अब इन्हें 200 डिग्री पर 5 से 7 मिनट के लिए एयर फ्राई कर ले।
- 5
कुरकुरे और स्वादिष्ट ब्रेड पकोडे तैयार हैं वो भी बिना तेल के। इन्हें सॉस या चटनी के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (5)