हल्दी वाला हैल्दी हलवा ( haldi wala Healthy Halwa recipe in Hindi)

#rain
#mithai
#ebook2020
#state2
#week2
#Uttarpradesh
पूरे भारत में और खास तौर उत्तर प्रदेश में सभी त्योहारों के दौरान इस मिठाई को पारंपरिक रूप से खाया जाता है, मुख्यतः दीवाली, होली और रक्षा बंधन के अवसर पर हलवा बनाया और खाया जाता है।
बारिश के मोसम में गरम गरम हलवा खाने में बहुत मजेदार लगता है। हलवा वैसे तो अपने आप में बहुत सेहतमंद और गुणकारी है लेकिन मैंने इसमें हल्दी का इस्तेमाल भी किया है, जो हमारी इम्यूनिटी को बढाती है और हमें कई बिमारियों से बचाती है।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले कढ़ाई में घी डालकर गैस पर गर्म करने रखें। दूसरी तरफ दूध को गरम होने रख दें और एक उबाल आने पर आंच धिम्मी कर दें और जब तक दूध का इसतेमाल ना हो, तब तक धिम्मी आंच पर रखे रहने दें ।
- 2
अब इसमें बेसन और सूजी डालकर चलाते हुए मध्यम आंच पर सेंकें । थोड़ा सेंकने के बाद इसमें हल्दी डाल दें और लगातार चलाते हुए सेंकें ।
- 3
बेसन को हल्का ब्राउन होने तक सेंकें । अब इसमें गरम किया हुआ दूध डालें और इलायची भी कूट कर डाल दें और लगातार चलाते हुए सेंकें । अब इसे तब तक सेंकते रहें जब तक घी ना छोङने लगे ।
- 4
अब इसमें चीनी डालकर फिर से थोड़ी देर चलाएं । जब चीनी पूरी तरह घुल जाए और घी छोड़ दे, तो गैस बंद कर दें । सूजी, बेसन से बना हल्दी वाला हैल्दी हलवा तैयार है । सजावट के लिए कटे हुए बादाम डालें और गरमा गरम परोसें ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (10)