वेज कबाब पराठा (veg kabab paratha recipe in Hindi)

#ebook2020 #state2 उत्तर प्रदेश संस्कृति और परंपरा में समृद्ध है और अपने उत्कृष्ट व्यंजनों के लिए भी प्रसिद्ध है। वेज कबाब पराठा उत्तर प्रदेश का एक लोकप्रिय व्यंजन है।
वेज कबाब पराठा (veg kabab paratha recipe in Hindi)
#ebook2020 #state2 उत्तर प्रदेश संस्कृति और परंपरा में समृद्ध है और अपने उत्कृष्ट व्यंजनों के लिए भी प्रसिद्ध है। वेज कबाब पराठा उत्तर प्रदेश का एक लोकप्रिय व्यंजन है।
कुकिंग निर्देश
- 1
चित्र के अनुसार सभी कच्चे मसाले तैयार करें। अब सभी मसालों को 5-7 मिनट तक भूनें। सुनहरा होने तक भूनें। अब इसे ठंडा करें और इसका पाउडर बनाएं।
- 2
अब एक कटोरी में मैदा, दही, तेल, खाना पकाने के लिए सोडा लें। अब बुलबुले बनने की प्रतीक्षा करें। पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें। आटे को ढक्कन या नम कपड़े से ढँक दें और आवश्यकता होने पर किनारे पर छोड़ दें। अब अदरक-लहसुन मिर्च प्याज़ और टमाटर का पेस्ट बनाएं। कबाब बनाने के लिए सबसे पहले राजमा को ले और पानी में भिगोकर एक रात के लिए रख दे।
अब इसको उबला केर के क्रश कर ले। - 3
अब आपका आटा, मसाला, पेस्ट, और कबाब पेस्ट रेडी है। कबाब पेस्ट में बेसन डाले और नमक डालकर टिक्की बनाएं।
- 4
अब टिक्की को गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं। अब एक पैन में तेल डालकर जीरा और बेल पत्ता डाले। अब उसमे गार्लिक पेस्ट और सभी मसाले डाले। अब उसमें कबाब और मसाला के साथ बना हुवा पेस्ट डाले। थोड़ी देर तक पकाएं। अब आपकी कबाब तरी रेडी है।
- 5
आटे का एक पेड़ा बनाये ओर सूखा मैदा लेकर पराठे को एकदम पतला बेले । सूखा मैदा लगाकर पराठे को पतला करे। और एक भारी पतीले को उल्टा करके गैस पर रखें और पराठे को उसपर रखे और तेल लगाकर पलट पलट के सेंके।तरी
- 6
पराठे को गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं। अब पराठे को प्लेट में निकालिये और एक तरी को अच्छी तरह से फैला दीजिये। अब कबाब क्रश लगायें। प्याज डालें।
- 7
अब इसे रोल करें और परोसें। आपका वेज कबाब खाने के लिए तैयार है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






















कमैंट्स (6)