सूजी स्टफ चीजी बॉल्स (sooji stuffed cheese balls recipe in Hindi)

#auguststar #naya सूजी बहुत ही पौष्टिक और सुपाच्य होती है। हम इसके तरह- तरह के व्यंजन बना सकते हैं आज हमने बनाए हैं सूजी के स्टफ चीजी बॉल्स जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं और इसे हम आसानी से कभी भी बना सकते हैं।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले गैस पर कढ़ाई रखें अब 2 कटोरी पानी डालकर गरम करें अब हरी मिर्च, चिली फ्लेक्स, लहसुन और नमक डालकर 1मिनट पकाए l इसके बाद सूजी डालकर 2 मिनट तक गाढ़ा होने तक पका लें।
- 2
अब मिश्रण को कड़ाही से निकालकर प्लेट में ठंडा होने के लिए रख दें और उबले आलू कस लें और सूजी के साथ मिला लें इसमें गरम मसाला और खटाई भी मिक्स कर लें आटे की तरह अच्छे से गूंथ लें
- 3
अब एक लोई काट ले उसमे थोड़ा मोजरेला चीज़ भरे और नींबू के शेप की बॉल्स बना लें इसी तरह बाकी की बॉल्स भी तैयार कर लें
- 4
अब मैंदे का घोल तैयार कर ले, इसमें बॉल्स को डालकर डिप करें फिर ब्रेड क्रम्ब्स में डालकर चारो ओर लपेटे इसी तरह सभी बॉल्स तैयार करके एक प्लेट में रखें और जब सभी बॉल्स बन जाए तो सेट होने के लिए 8 - 9 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।
- 5
इसके बाद कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें और बॉल्स को गोल्डन होने तक फ्राई करें। इसे गरमा गरम चाय या सॉस के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (10)