कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले 2किलो मछली को बड़े बर्तन में ले अब उसमें 2चम्मच नमक, और एक कटोरी दही डाल कर हांथो की मदद से मिलाए/(नमक से होगा ये की एक तो मछली पूरे तरीके से साफ हो जाएगी और दूसरा दही से मछली की महक जो बोहोतो को पसंद नहीं आती है वो दही से दूर हो जाएगी)अब मछली को 3-4पानी से अच्छे से धो दे/अब लहसुन, और गोटा(राइ)को पीस कर रख ले/धोया हुआ मछली में 2चम्मच हल्दी पाउडर,1चम्मच लाल मिर्च पाउडर,1चम्मच नमक,और 1चम्मच पिसा हुआ लहसुन डाल कर अच्छे तरह से मिलाए/
- 2
और अब कढ़ाई गरम कर मछली तलने के लिए आवश्यकतानुसार सरसो तेल डाले तेल को पूरा गरम होने दे/फिर 4-5पीस कर के डाले और मछली को भुन्ज कर निकाले/अब इसी प्रकार सारी मछलिया को भुन्ज ले /और निकाल कर रखे/अब बचा हुआ तेल में ही पिसा हुआ लहसुन, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक(ध्यान रहे नमक आपने पहले भी इस्तेमाल किया है तो आवयश्यकता अनुसार ही डाले) और अब इन मासालो को 5मिनट तक धीमी आंच पे भुने/फिर पिसा हुआ गोटा(राइ)डाले/और 2मिनट भुनने के बाद पानी डाले जितनी रखनी हो आपको/
- 3
अब पानी में 2उबाल आ जाए तो सारी मछली डाल कर 5मिनट तेज आंच पर पकाए/फिर धनिया पत्ता काट कर डाले / और गैस बंद कर दे(फिश कढ़ी)तैयार है/😊
- 4
मछली चाहे रोटी या भात के साथ जिसके साथ भी खाए मछली में नींबू का रस जरूर डाल कर खाए इसे मछली खाने के बाद भी मुँह से मछली की स्मेल नहीं आएगी 😊
समान रेसिपी
और रेसिपीज़











कमैंट्स (12)