साबूदाना वड़ा (Sabudana vada recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
साबुदाना को २-३ घंटे तक पानी में भिगो दें। फिर छलनी में डाल कर सारा पानी निकाल दें। नोट - साबुदाना पानी में डुबे उतना ही पार्टी डालें।
- 2
एक कड़ाही में १ टी स्पून तेल डाल कर उसमें कच्ची मूंगफली डालकर २ मिनट बाद भून लें। फिर एक प्लेट में निकाल कर ठंडा होने दें और बाद में मिक्सर में दरदरा पीस लें।
- 3
एक कड़ाही में १ टी स्पून तेल गर्म कर उसमें जीरा डालकर दरदरी पीसी हुई मूंगफली डालकर १-२ मिनट तक सेके। फिर इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, सूखा हरा धनिया और हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
- 4
एक बर्तन में भीगे हुए साबुदाना, उबले व मैश किए आलू, मूंगफली का मसाला, काली मिर्च पाउडर और थोड़ा सा नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
- 5
अब इसके छोटे-छोटे वडे़ बना लें। नॉन स्टिक तवे पर थोड़ा सा तेल डालकर इन वडो़ को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पकाएं।
- 6
गर्मा गर्म सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




















कमैंट्स (11)