नारियल की बर्फी (Nariyal ki barfi recipe in Hindi)

#auguststar #kt नारियल की बर्फी खाने में जितनी स्वादिष्ट लगती है, बनाने में उतनी ही आसान होती है आप इसको जब भी मीठा खाने का मन हो या फिर त्यौहार हो झटपट से बना सकते हो।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले नारियल को छील कर छोटे टुकड़ों मे काट ले उसके बाद मिक्सी में पीस कर बुरादा तैयार कर लें या रेडिमेड बुरादा भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- 2
अब खोया अच्छे से हल्का गुलाबी होने तक भून लें। अब एक कढ़ाई में 100 ग्राम पानी में 200 ग्राम चीनी डालकर एक तार की चाशनी बना लें।
- 3
इसके बाद चाशनी में नारियल का चूरा डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये, अब ठंडा किया हुआ मावा औरइलायची पाउडर डालिये और अच्छी तरह मिला दीजिये.
- 4
अब एक थाली में थोड़ा सा घी लगा कर चिकना कर लें और मिश्रण को थाली में डाल कर चारों ओर एक सा फैला दीजिये ।
- 5
1घंटे बाद बर्फी का मिश्रण जैम जायेगा और तब आप इस जमे हुये मिश्रण को चाकू से चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये। अब नारियल की बर्फी तैयार है इसे आप फ्रिज में 10 से 12 दिन के लिए स्टोर करके रख सकते हैं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (4)