मूंग कोरमा पराठा(moong korma paratha recepie in hindi)

#auguststar
#time
साबुत मूंग दाल और मसालों से बना कोरमा पराठा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है,इसे सुबह के नाश्ते या दोपहर के खाने में बना सकते है,सभी को ये परांठे बहुत पसंद आते है।

कुकिंग निर्देश
- 1
साबुत मूंग दाल को 3 घंटो के लिए भिगो दें।दाल फूल जाने पर पानी अलग निकाल कर दाल को पीस ले।
- 2
पिसी हुई दाल में हींग,नमक, सभी सूखे मसाले और मोयन के लिए तेल डालें और मिक्स कर ले।
- 3
अब इसमें आटा मिलाये और जरूरत भर का पानी डाल कर रोटी के आटे से सख्त आटा गूँथ ले और 15 मिनट के लिए आटे को ढक कर सेट होने को रख दे। आटा सेट होने पर एक बॉल लेकर थोड़ी मोटी रोटी बेल लें।
- 4
गरम तवे पर मध्यम आंच पर रोटी को डाले और पलट कर दोनों तरफ सेके।
- 5
अब घी लगाकर कोरमा परांठे को फिर से दबदबा कर शेक ले।गरमागरम कोरमा परांठे को अचार या चटनी के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (8)