अनियन लोटस विद चीज़ी डीप(Onion Lotus with cheesy dip recipe in Hindi)

अनियन लोटस विद चीज़ी डीप(Onion Lotus with cheesy dip recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले प्याज़ के ऊपरी हिस्से को काटकर प्याज़ को छील ले.... अब उसके जड़ वाले हिस्से को ना काटे.... जड़ वाले हिस्से को साफ कर ले जैसा कि फोटो में दिखाया गया है.. और उसको धो लें
- 2
अब प्याज़ में काट काट कर कलियां बना लें जैसे की फोटो में दिखाया गया...और वह जड़ से जुड़ा रहे ऐसे काटिएगा
- 3
अब प्याज़ को कोट करने के लिए एक लिक्विड डीप बना ले.. उसके लिए 1 बाउल में दो चम्मच मैदा लें उसमें स्वाद अनुसार नमक डालें और 5 चम्मच पानी डालें और उसको चलाते रहें जब तक कि वह पतला ना हो जाए जैसा की फोटो में दिखाया गया है
- 4
अब दूसरी सूखी डीप बनाने के लिए एक बाउल में दो चम्मच मैदा ले उसमें दो चम्मच कॉर्न फ्लोर डालें फिर एक चम्मच बेसन डालें स्वाद अनुसार नमक डालें उसके बाद पिज़्ज़ा पास्ता सीजनिंग डालें और उसको अच्छे से मिला ले (आप पिज़्ज़ा पास्ता सीजनिंग की जगह गरम मसाला, पाव भाजी मसाला, किचन किंग मसाला,लाल मिर्च भी डाल सकते हैं)
- 5
अब प्याज़ के बने फूल को पहले सूखी डिप में कोट कर ले अच्छे से जैसा की फोटो में दिखाया गया है
- 6
अब उसको गिली डिप में कोट कर ले जैसा की फोटो में दिखाया गया है
- 7
फिर से एक बार गीली डीप से निकालकर प्याज़ को सूखी डिप में कोट कर ले जैसा की फोटो में दिखाया गया है
- 8
जब प्याज़ अच्छे से कोट हो जाए जैसा की फोटो में दिखाया गया है तब उसको 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें
- 9
अब 30 मिनट बाद प्याज़ को फ्रिज से निकाल ले
- 10
अब कढ़ाई में ऑयल ले और उसको गैस पर गरम होने रख दें जब वह गर्म हो जाए तब प्याज़ उसमें डाल ले और चारों तरफ से शेक ले जैसा की फोटो में दिखाया गया है
- 11
अब आपके गरम-गरम ब्लॉसमिंग अनियन लोटस तैयार है खाने के लिए चीज़ी डीप के साथ
- 12
अब चीज़ी डीप बनाने के लिए एक कढ़ाई ले उसको गैस पर रखें उसमें चार बड़े चम्मच दूध डालें और उसको गर्म होने दे थोड़ा अब उसमें चार पीस चीज़ के डाल दें और उसको चलाते रहे जब तक चीज़ पिघल ना जाए और दूध और चीज़ एक साथ मिलकर गाड़ी ना हो जाए
- 13
अब आपके ब्लॉसमिंग अनियन लोटस विद चीज़ डीप खाने के लिए तैयार है
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




























कमैंट्स (20)