गट्टे की सब्जी (gatte ki sabzi recipe in Hindi)

गट्टे की सब्जी (gatte ki sabzi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले बेसन मे नमक और 1चम्मच घी और सोडा डाल कर पानी की मदद से आटा गून्द ले।
- 2
अब इस आटे से लम्बी रस्सी जैसी शेप बना लिजिए ।दुसरी तरफ एक बर्तन में पानी उबाल ले और उसमे नमक और 1/4चम्मच हल्दी डाल दे।अब तैयार बेसन रोल्स को एक एक करके पानी में डाले ।
- 3
अब 5-6मिनट बाद ये ऊपर तलने लगे तो बाहर निकाल ले।और छोटे छोटे पिसेस में कट कर ले।
- 4
अब एक कड़ाई मे घी बचा हुआ डाले अब उसमे हींग जीरा,लाल मिर्च पाउडर,हल्दी पाउडर डाले और फिर दही में 1/2चम्मच बेसन डाल्कर मिला ले और तैयार छौंक में डाले और साथ में 1/2कप पानी भी डाले सबको अच्छी तरह से मिला ले ।
- 5
अब इसमे गट्टे डाले और साथ में नमक और 5-6मिनट उबलने दे।अब ऊपर से कसूरी मेथी दाल दे।
- 6
अब आपकी गट्टे की सब्जी तैयार है ।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Neha Jain को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स (17)