गुजराती फाफड़ा (Gujarati fafda recipe in Hindi)

Arti Agarwal (Magical Recipes With Anjali) @cook_17472783
गुजराती फाफड़ा (Gujarati fafda recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सर्वप्रथम बेसन में नमक, अजवाइन लाल मिर्च, हल्दी, मोवन के लिए तेल को बेसन में मिला लेंगे।
- 2
अब पानी की सहायता से रोटी से सख्त और पूरी से मुलायम आटा गूँथने।
- 3
अब आटे को आराम नहीं करने देंगे। अब हाथों को चिकना करके लोई तोड़ेंगे।
- 4
लोई को गोल ना तोड़ेंगे लोई को अड्डाकार आकर देंगे।
- 5
अब कढ़ाई में तेल को गर्म होने देंगे ।अब लोई को चकले पर एक किनारे से रख कर हथेली की सहायता से आगे की तरह खेंचेगें ।
- 6
अब चाकू की सहायता से फाफडा को उठायेंगे।
- 7
अब फाफडे को बड़ी कढ़ाई में तलेंगे। इससे फाफडा टूटेगा नहीं।
- 8
अब एक एक करके फाफडे को धीमी आच पर कर तलेंगे ।फाफडे को लाल होने तक नहीं तलना हैं। यह पीला रंग का रहे और अन्दर तक सीक जाये।
- 9
लिजिए हमारा बहुत स्वादिष्ट गुजरात की प्रसिद्ध रेसपी फाफडा बनकर तैयार है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/13610739











कमैंट्स (4)