दूध पाक (Doodh pak recipe in Hindi)
#ebook2020
#state7
यह एक पारंपरिक गुजराती डेजर्ट है। त्योहार या स्पेशल अकेजन के मौके पर आप इस मिठाई को बनाकर सभी का दिल जीत सकती हैं। इसे आप गुजराती खीर भी कह सकते हैं।
दूध पाक (Doodh pak recipe in Hindi)
#ebook2020
#state7
यह एक पारंपरिक गुजराती डेजर्ट है। त्योहार या स्पेशल अकेजन के मौके पर आप इस मिठाई को बनाकर सभी का दिल जीत सकती हैं। इसे आप गुजराती खीर भी कह सकते हैं।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले बासमती चावल को 10 से 15 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रखें और एक दूसरे बाउल में बादाम को पानी में भिगोकर आधा घंटा रखें। जब बादाम भीग जाएं तब 30 मिनट बाद पानी से निकालकर छील लें और बादाम का स्मूथ पेस्ट बना लें।
- 2
अब एक छोटी कटोरी लें और उसमें केसर को 1 चम्मच गर्म पानी के साथ मिक्स करें और फिर इस केसर वाले पानी को अलग रख लें। भिगोए हुए चावल में से पानी छान लें और उसमें घी मिक्स करें।
- 3
अब एक गहरे पैन को गर्म करें और उसमें दूध उबाल लें। जब दूध अच्छी तरह से उबल जाए तो उसे मीडियम आंच पर रखें और फिर उसमें बादाम का पेस्ट डाल दें। अब इसे अच्छी तरह से मिक्स करें और इसमें भीगा हुआ चावल डाल दें। अब इस मिश्रण को लगातार चलाते हुए करीब 40 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें।
- 4
जब चावल अच्छी तरह से पक जाए तो मिश्रण में चीनी, केसर वाला पानी, बारीक कटा पिस्ता और काजू डालें। अच्छे से मिक्स करें और गाढ़ा होने तक पकाएं।
- 5
दूध पाक तैयार है। इसे सर्विंग बाउल में निकालें और रूम टेंपरेचर पर ठंडा कर लें। फिर इसे 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। फ्रिज से निकालें और इलायची पाउडर छिड़कर ठंडा-ठंडा सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़







कमैंट्स (13)