आलू की टेस्टी सब्जी (aloo ki tasty sabzi recipe in Hindi)

आलू की टेस्टी सब्जी (aloo ki tasty sabzi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम आलू को मीडियम साइज में काट लेंगे
- 2
एक कढ़ाई में एक चम्मच तेल डालकर प्याज़ और हरी मिर्ची लहसुन की कलियां को काटकर भुज लेंगे और उसे एक प्लेट में निकाल लेंगे उसके बाद उसी कढ़ाई में एक चम्मच तेल डालकर टमाटर को भी भुज लेंगे
- 3
प्याज हरी मिर्च और लहसुन की कलियों को मिक्सर में एक साथ पीस और टमाटर को अलग से पीस लेंगे
- 4
अब कटे हुए आलू में कॉर्न फ्लोर आटा और कश्मीरी लाल मिर्च और स्वादानुसार नमक मिला लेंगे और अच्छी तरह से मिक्स कर लेंगे और कढ़ाई में दो चम्मच तेल डालकर उसे भी भुज लेंगे
- 5
भुज हुए आलू को एक प्लेट में निकाल लेंगे अभी उसी कढ़ाई में अगर तेल बचा है तो १/२ चम्मच जीरा थोड़ा थोड़ी सी हींग 4-5 कड़ी पत्ते डालकर पका लेंगे फिर उसमें जो हमने प्याज़ का पेस्ट बनाकर रखा है उसे डाल देंगे और अच्छी तरह से उसे ढूंढ लेंगे जब हमारा पेस्ट गोल्डन कलर का या तेल छोड़ने लगे तो उसमें जो हमने टमाटर पीस के रखे हैं वह डाल देंगे फिर उसमें दो चम्मच धनिया पाउडर, एक चम्मच लाल मिर्च 1/2 चम्मच हल्दी एक चम्मच गरम मसाला डालकर अच्छी तरह से भुज लेंगे जब हमारा मसाला अच्छी तरह से पक जाए ।
- 6
तो उसमें भुज हुए आलू डाल देंगे अब हमें सब्जी में जितनी ग्रेवी चाहिए उतना पानी मिला देंगे साथ ही साथ दो चम्मच दूध की मलाई मिला देंगे और 5-10 मिनट तक पकने देंगे । अब तैयार है हमारी आलू की सब्जी ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़









कमैंट्स (4)