पंजाबी पनीर मसाला(punjabi paneer masala recipe in Hindi)

पंजाबी पनीर मसाला(punjabi paneer masala recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक कड़ाही गर्म करेंगे। है। गर्म हो जाने के बाद उसमें refined oil डालेंगे अब उसमें खड़ा जीरा आधा चम्मच, तेजपत्ता, दो लौंग और इलायची,दालचीनी और एक बड़ी इलायची डालेंगे। फिर उसमें कटा हुआ प्याज़ डालेंगे और थोड़ा सा भुनेगे उसके बाद उसमें अदरक और लहसुन डालेंगे और थोड़ा भून जाने के बाद गैस ऑफ करके उसे निकाल ले ठंडा कर लें। ठंडा होने पर उसका पेस्ट बना लें।
- 2
पनीर को बारीक काट लें। पनीर में आधा कप फेटा हुआ दही, हल्दी और नमक मिलाकर 10 मिनट छोड़ दे।
- 3
अब फिर से कड़ाही गर्म कर ले गर्म हो जाने refined oil डालेंगे पिसा हुआ मसाला जो तैयार किया है वह डालेंगे। दो चम्मच धनिया पाउडर,लाल मिर्च पाउडर,हल्दी नमक डालेंगे और थोड़ा सा भूनेगे थोड़ा सा भून जाने के बाद उसमें टमाटर प्यूरी डालेंगेऔर धीमी आंच पर 5 से 6 मिनट तक पकायेगे जब तक कि उसने से तेल ना छोड़ने लगे, फिर उसमें कसूरी मेथी डालेंगे
- 4
मसाला भून जाने पर उसमें मैरीनेट किया हुआ पनीर डालेंगे दो-चार मिनट और भूनेगे और पानी डालेंगे। दो-चार मिनट पकाने के बाद धनिया पत्ता डालकर गरमागरम सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़














कमैंट्स (5)