लहसुन खीर (Garlic Kheer Recipe In Hindi)

लहसुन खीर (Garlic Kheer Recipe In Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक कढ़ाई में दूध को उबालने रखे। ओर एक कटोरी में दूध में केसर मिलाकर रखे।
- 2
अब एक पेन मे 1 कप पानी, लहसुन और 1 छोटी चम्मच सिरका डालकर मीडियम आँच पर गैस पर उबाल ने रखे।
5 मिनट बाद लहसुन को छन्नी मे छान ले और फिर एक बार 1 कप पानी और 1 छोटी चम्मच सिरका डालकर उबाल ने रखे । - 3
दूध को बीच बीच मे हिलाते रहे। और 5 मिनट बाद लहसुन को छन्नी मे छान कर फिर 1 कप पानी और 1 छोटी चम्मच सिरका डालकर उबाल ने रखे ऐसा करने से लहसुन की खुशबू और स्वाद कम हो जायेगा। (ऐसा 3 बार करना है।). अब लहसुन को ठंडे पानी से एक बार धो दे। जिससे सिरका पूरी तरह निकल जाए
- 4
अब जब दूध उबलना शुरू हो जाए तो इसमें इलायची पाउडर और मिल्क पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- 5
अब लहसुन और केसर वाला दूध मिलाएं और तब तक उबालते रहें जब तक कि गाढ़ा न हो जाये।
- 6
जब खीर गाढ़ी हो जाए तो शक्कर और सूखे मेवे डालें और 2 से 3 मिनट तक पकाएं। लहसुन की खीर परोसने के लिए तैयार है।
पिस्ता और तरबूज टट्टी-फ्रूटी से गार्निश करें और सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़














कमैंट्स (7)