एगलेस चॉकलेट केक रेसिपी (Eggless Chocolate Cake Recipe In Hindi)

Priya Daryani Dhamecha @cook_22093018
एगलेस चॉकलेट केक रेसिपी (Eggless Chocolate Cake Recipe In Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बाउल में मैदा, चीनी, कोका पाउडर, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और नमक छान लें और अलग रख लें।
- 2
एक बाउल में आधा कप तेल और आध कप गर्म पानी अच्छे से फेंट लें और उसे थोड़ा ठंडा होने दें। इसके बाद उसमें दूध और वनीला एसेंस डालकर अच्छे से मिक्स करें। दही मिलाएं।
- 3
अब गिली सामग्री को ड्राई सामग्री में धीरे-धीरे डालें और अच्छे से फेंटते रहें।अब इसे चिकनाई लगे टिन में डालें ।
- 4
इस टिन को पहले से गरम किये हुये कुकर में रखिये, कुकर के ऊपर ढक्कन लगाकर बन्द कर दीजिये, लेकिन ढक्कन पर सीटी मत लगाइये. केक को बिलकुल धीमी आग पर 40 - 50 मिनिट तक पकाइये. चालीस मिनट के बाद केक को चैक कर लीजिये, यदि केक अच्छी तरह बेक नहीं हुआ है, केक के अन्दर चाकू डालने से मिश्रण चाकू पर लग कर आ रहा है, तब केक को और बेक कीजिये, 50 मिनिट में केक बन कर तैयार हो जायेगा.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/13755429



कमैंट्स