पास्ता मिक्स उपमा (pasta mix upma recipe in hindi)

पास्ता मिक्स उपमा (pasta mix upma recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
इसे बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर,हरी मिर्च को बारीक काट कर रख ले।
- 2
अब गैस पर कढ़ाई गरम होने रख दे इसमें 2 चम्मच तेल डालकर गरम होने दे,तेल गरम हो जाने पर इसमें सरसो दाना डालकर चटका ले फिर साबुत जीरा,हरी मिर्च करी पत्ते और टमाटर डाल कर अच्छी तरह चलाते जाए।टमाटर थोड़ा पक जाने पर इसके कटे हुए प्याज़ डालकर अच्छी चलाते जाए।
- 3
प्याज थोड़ा भून जाने पर इसमें सूजी (रवा) डालकर अच्छी तरह मिक्स करते हुए लगातार चलाते जाए।इसे २ मिनट ऐसे ही भूनते जाए।
- 4
सूजी अच्छी तरह मिक्स होकर थोड़ी भून जाने पर इसमें उबला हुआ पास्ता डालकर इसे अच्छी तरह मिक्स कर ले।अब इसमें गरम मसाला,चिली फ्लेक्स,स्वादानुसार नमक और 4 चम्मच टमाटर सॉस डालकर अच्छी तरह मिक्स कर ले।
- 5
अब इसमें डेढ़ कटोरी पानी डालकर ढककर 2 से 3 मिनट पकने के दे।अब गैस बंद कर दे। पकने के बाद इसे थोड़ी देर के लिए और ढककर रख दे। लगभग 3-4 मिनट के बाद प्लेट पर निकाल कर गरमा गरम सर्व करें।
- 6
यह उपमा बच्चो और बड़ों दोनों को ही बहुत पसंद आएगी।आप इसमें अपनी पसंद की कोई भी सब्जी,या मूंगफली का प्रयोग कर सकते हैं।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

















कमैंट्स (2)