अदरक, अजवाइन और हल्दी का हलवा (adrak ajwain aur haldi ka halwa recipe in Hindi)

अदरक, अजवाइन और हल्दी का हलवा (adrak ajwain aur haldi ka halwa recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मिक्सी के जार में अदरक को छिलकर व कटकर और अजवाइन बिना पानी डालें एक बार पीस लीजिए फिर थोड़ा पानी डालकर अच्छे से पीस लीजिए ।
- 2
अब कड़ाई को गैस पर रखकर गर्म कीजिए जब कढ़ाई गरम हो जाए तो उसमें सरसों का तेल और देसी घी डाल दीजिए और जब तेल गर्म हो तब तक एक बाउल में हल्दी डालकर आधा कप पानी डालकर घोल बना लीजिए और हल्दी के घोल तथा अदरक, अजवाइन के पेस्ट को कढ़ाई में डाल दीजिए ।
- 3
अब इस मिश्रण को गैस कम करके करीब 20 मिनट तक भुनिये। और जब मिश्रण डार्क गोल्डन कलर का हो जाए तो उसमें गुड को तोड़कर डाल दीजिए और फिर 15 मिनट तक पकने दीजिये और बीच बीच मे चलाते रहिये। 15 मिनट के बाद हलवा तेल छोड़ देगा ।
- 4
हमारा हलवा तैयार है। अब गैस बन्द कर दीजिये।
- 5
गरम खाईये बहुत फायदेमंद होता है। और अगर आप इस हलवे को 1 चम्मच रोज़ खाते हैं तो यह हलवा आपका इम्युनिटी पॉवर स्ट्रांग करेगा।
- 6
धन्यवाद।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
















कमैंट्स (8)